जेडी वीमेंस कॉलेज : रियूनियन फेस्ट में पूर्ववर्ती छात्राओं को मिलेगा जानकी देवी स्मृति सम्मान

जेडी वीमेंस कॉलेज में 22 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्रा मिलन रियूनियन फेस्ट का आयोजन किया जायेगा.

संवाददाता, पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में 22 फरवरी को पूर्ववर्ती छात्रा मिलन रियूनियन फेस्ट का आयोजन किया जायेगा. अब तक पटना और बाहर से 250 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. वहीं फेस्ट के दिन भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. वहीं अभी दोनों मोड में रजिस्ट्रेशन जारी है. इस दिन जो भी छात्राएं आयेंगी वह रेट्रो या एथनिक वीयर में आयेंगे, जिसका कलर कोड पिंक और ब्लू है. एलुमनाइ एसोसिएशन की को-ऑर्डिनेटर डॉ प्रीति बाला ने बताया कि इस फेस्ट में मुख्य अतिथि के तौर बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा होंगी. इस फेस्ट में बैच 1988 से लेकर 2025 तक की छात्राएं शामिल होंगी. कॉलेज की छात्राओं और पूर्ववर्ती छात्राओं के होली स्पेशल 10 स्टॉल लगाये जायेंगे. इस कार्यक्रम में पूर्ववर्ती छात्राओं का सम्मान भी किया जाता है. इस बार यह सम्मान जानकी देवी स्मृति सम्मान के रूप में अपने-अपने क्षेत्रों और समाज में उनके योगदान के लिए दिया जायेगा. इसमें डॉ नेहा सिन्हा, कमांडर दीपिका मिश्रा, रीना पांडे, सोनिया सिंह, दीपशिखा, रश्मि किरण सहित कुछ पूर्ववर्ती छात्राएं शामिल हैं. छात्राओं के बीच एलुमनाइ आइकॉन कॉन्टेस्ट का आयोजन जो पहली बार कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है. पूर्ववर्ती छात्राएं और एसोसिएशन से जुड़ी मेंबर्स सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >