जमीन के अभाव में निवेश प्रस्ताव नहीं रुका: मंत्री

उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि राज्य में जमीन के अभाव में फिलहाल कोई निवेश प्रस्ताव नहीं रुका हुआ है.

पटना. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि राज्य में जमीन के अभाव में फिलहाल कोई निवेश प्रस्ताव नहीं रुका हुआ है.सरकार उद्योग के लिए लैंड बैंक बढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है.जिलों से लैंड बैंक बनाने के लिए 19800 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मिला है. वहीं, औद्योगिक क्षेत्र विस्तार करने के लिए जुलाई 2024 में सरकार ने जो नीति बनायी उसके तहत करीब 3100 एकड़ी जमीन के अधिग्रहण करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसमें करीब पांच सौ एकड़ जमीन सरकारी है. श्री मिश्र सोमवार को विधानसभा के पहली पाली में नवीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे.उन्होंने कहा कि राज्य में नौ क्लस्टरों में 84 इकाइयां कार्य कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >