संवादाता, पटना
इंडियन क्रॉसवर्ड लीग 2025 के तीसरे ऑनलाइन राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिभागियों ने इसे वैश्विक आयाम दिया है. वर्ष 2013 से अब तक इंडियन क्रॉसवर्ड लीग में करीब 100 ऑनलाइन राउंड आयोजित किये जा चुके हैं. इस प्रतियोगिता ने शब्द प्रेमियों और क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड के शौकीनों का एक सशक्त ग्रुप तैयार किया है. पहली बार प्रतियोगिता के ऑनलाइन राउंड में सभी शीर्ष तीन स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने कब्जा जमाया है. एक्सट्रा सी के अभिताभ रंजन कहा कि यह परिणाम स्पष्ट संकेत देता है कि इंडियन क्रॉसवर्ड लीग का वैश्विक दायरा बढ़ रहा है और विदेशी प्रतिभागी प्रतियोगिता के स्तर को नयी ऊंचाईयों तक ले जा रहे हैं. प्रतियोगिता के ऑनलाइन राउंड में अमेरिका के मैथ्यू मार्क्स, दूसरे स्थान पर एरिक एमार्ड और तीसरे स्थान पर डीन कीथ शॉर्ट ने कब्जा जमाया है. पहली बार प्रतियोगिता में ब्रिटिश क्रूसिवर्बलिस्ट ने टॉप तीन स्थान पर कब्जा जमाया है.तीसरे राउंड के टॉप 10 प्रतिभागी
मैथ्यू मार्क्स, अमेरिका- रैंक 1एरिक एगार्ड, अमेरिका- रैंक 2
डीन कीथ शॉर्ट, यूनाइटेड किंगडम- रैंक 3रामकी कृष्णन, भारत- रैंक 4
मधुबुदन एच, भारत- रैंक 5शोभा नायक, भारत- रैंक 6
सौम्या रामकुमार, बहरीन- रैंक 7सोहिल भगत, भारत- रैंक 8
शाश्वत सालगांवकर, भारत- रैंक 9सहस्रनामन, भारत- रैंक 10
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
