संवाददाता, पटना सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी संस्था इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इन्टैक) को यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड फॉर कल्चरल हेरिटेज कंजर्वेशन 2025 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार नेपाल के ललितपुर स्थित 17वीं शताब्दी के ऐतिहासिक जेष्ठ वर्ण महाविहार के सफल पुनरुद्धार के लिए प्रदान किया गया है, जो 2015 के विनाशकारी भूकंप में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इन्टैक बिहार स्टेट चैप्टर के कन्वेनर भैरव लाल दास एवं को-कन्वेनर डॉ शिव कुमार मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि चेयरमैन अशोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संस्थान ने नेवार बौद्ध समुदाय के इस पवित्र स्थल को नया जीवन दिया है. संरक्षण प्रक्रिया की खास बात यह रही कि मरम्मत के दौरान वहां के दैनिक धार्मिक अनुष्ठानों में कोई बाधा नहीं आने दी गयी. पुरातात्विक मानकों का पालन करते हुए इस जीवंत विरासत को संरक्षित करने के इन्टैक के समग्र दृष्टिकोण की यूनेस्को ने सराहना की है.
सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए इन्टैक को मिला प्रतिष्ठित यूनेस्को एशिया पैसिफिक अवार्ड
यह पुरस्कार नेपाल के ललितपुर स्थित 17वीं शताब्दी के ऐतिहासिक जेष्ठ वर्ण महाविहार के सफल पुनरुद्धार के लिए प्रदान किया गया है
