संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के गणित विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय एमटीटीएस ओवरचर कार्यक्रम का समापन हो गया. कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य विशेषज्ञ के रूप में आइसीटी मुंबई के गणित विभाग से डॉ अजीत कुमार और आइआइआइटी दिल्ली के गणित विभाग के डॉ सच्चिदानंद प्रसाद उपस्थित रहे. विशेषज्ञों ने गणितीय तर्क और समस्या-समाधान कौशल पर विस्तृत चर्चा की. इस कार्यक्रम के समन्वयक कॉलेज के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि कुमार थे, कार्यक्रम के दौरान गणित विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे. यह आयोजन दो सत्रों में संचालित किया गया, जिसमें पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्राओं ने भाग लिया और गणितीय शिक्षाशास्त्र के बारे में जानकारी प्राप्त की. सत्र में संसाधन व्यक्तियों ने रियल एनालिसिस की अवधारणाओं को समझाया और छात्राओं को गणित के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन छात्राओं के फीडबैक सत्र के साथ हुआ. अंत में, पीडब्ल्यूसी परिवार की ओर से डॉ अविनाश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
वीमेंस कॉलेज : छात्राओं को गणित के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किया गया प्रेरित
पटना वीमेंस कॉलेज के गणित विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय एमटीटीएस ओवरचर कार्यक्रम का समापन हो गया
