Patna Crime News : दानापुर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दानापुर पुलिस ने 240 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान झखड़ी महादेव निवासी पुटूसा साव के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर मंदिर के पास छापेमारी
एसडीपीओ अजीत कुमार ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झखड़ी महादेव मंदिर के समीप गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 240 ग्राम गांजा के साथ पुटूसा साव को गिरफ्तार कर लिया.
एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
