सीबीएसइ- 8वीं में तीन भाषा में फेल होने पर 9वीं में दोबारा देना होगा परीक्षा

सीबीएसइ ने स्कूलों में आयोजित होने वाले वार्षिक परीक्षा में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया है.

परीक्षा में सफल होने के बाद ही 9वीं में होगा रजिस्ट्रेशन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ ने स्कूलों में आयोजित होने वाले वार्षिक परीक्षा में कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए नया दिशानिर्देश जारी किया है. बोर्ड की ओर से कहा गया है कि छात्र 8वीं कक्षा में तीन भाषा विषयों में पास नहीं होंंगे उन्हें कक्षा 9वीं में सभी भाषा विषयों की परीक्षा देनी होगी. कक्षा 8वीं में तीन भाषा विषय इंग्लिश, हिंदी और संस्कृत भाषा में पास करना अनिवार्य. इसमें विद्यार्थी जिस भाषा को चुना है 8वीं में उस भाषा विषय में पास होना अनिवार्य है.सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर एसी झा ने बताया कि अब बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी किया है कि कक्षा 8वीं के जो विद्यार्थी भाषा विषय में पास नहीं होंगे उन्हें कक्षा 9वीं में दोबारा परीक्षा आयोजित होगी. उन्होंने बताया कि आठवीं का बैकलॉग क्लियर होने के बाद ही कक्षा 9वीं में विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. बोर्ड परीक्षा में बच्चों को मुख्य विषयों के साथ भाषा विषय में अंक एक्सचेंज करने की भी सुविधा मिलेगी. बोर्ड परीक्षा में अनिवार्य विषय को छठे विषय से और भाषा को सातवें विषय से परीक्षार्थी बदल सकेंगे. इसके साथ ही पहले पांच विषयों में शामिल भाषा विषय में फेल होने पर सातवें विषय से बदला जा सकेगा. विषय एक्सचेंज करने की शर्त यह होगी कि सातवें विषय में कोई भाषा ही बच्चे ने लिया हो.

तो स्किल सब्जेक्ट से हो जाएगा रिप्लेस

सीबीएसइ की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि यदि कोई तीन अनिवार्य शैक्षणिक विषयों (साइंस, मैथ्स और सोशल साइंस) में से किसी एक में फेल हो जाता है और स्किल सब्जेक्ट (छठे वैकल्पिक विषय) में पास हो जाता हैं तो उस विशेष अनिवार्य विषय को स्किल सब्जेक्ट से रिप्लेस कर दिया जायेगा और 10वीं का रिजल्ट इसी के आधार पर तैयार किया जायेगा. अगर कोई छात्र पहले पांच विषयों में किसी भी भाषा विषय में फेल होता है तो उसे सातवें विषय के रूप में ली गयी भाषा से रिप्लेस किया जायेगा. बतशर्ते कि उसने सातवें भाषा विषय में पास किया हो.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >