मगध महिला कॉलेज: 47.23 करोड़ से बनेगा हाइटेक साइंस ब्लॉक और ऑडिटोरियम, अप्रैल से शुरू होगा काम

मगध महिला कॉलेज में अगले महीने अप्रैल से अत्याधुनिक साइंस ब्लॉक और भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है

-टूट रहे हॉस्टल की तस्वीर है

संवाददाता, पटना

मगध महिला कॉलेज में अगले महीने अप्रैल से अत्याधुनिक साइंस ब्लॉक और भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण का कार्य शुरू होने जा रहा है. कॉलेज की प्राचार्य प्रो नागेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि इस नये प्रोजेक्ट के लिए परिसर में स्थित सालों पुराने और जर्जर हो चुके दो छात्रावासों— अवंतिका और मैत्री को तोड़ने का काम लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है.

जी 6 बिल्डिंग में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

नये साइंस ब्लॉक की बिल्डिंग जी प्लस सिक्स (जी 6) मंजिला होगी, जिसे 47.23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जायेगा. निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है. इस प्रोजेक्ट में न केवल सिविल और बिजली का काम शामिल है, बल्कि इसमें आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम, लिफ्ट, साउंड सिस्टम, स्टेज लाइटिंग और एकॉस्टिक वर्क भी किया जायेगा.

हर विभाग की होगी अपनी लाइब्रेरी और लैब

नये साइंस ब्लॉक के हर फ्लोर पर अलग-अलग विभाग संचालित होंगे. इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी के साथ-साथ गणित और सांख्यिकी विभाग होंगे.

ग्राउंड फ्लोर: प्रशासनिक कार्यों के लिए समर्पित होगा.

अन्य फ्लोर: क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब, स्टोर रूम, मल्टीपर्पस हॉल, विभाग की अपनी लाइब्रेरी, एचओडी रूम और फैकल्टी रूम की सुविधा मिलेगी. छात्राओं के सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए एक शानदार ऑडिटोरियम भी बनाया जा रहा है. इस ऑडिटोरियम की क्षमता 750 छात्राओं के एक साथ बैठने की होगी, जो पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा.

सीएम नीतीश कुमार ने दी थी मंजूरी

बता दें कि साल 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब महिला छात्रावास का उद्घाटन किया था, तब कॉलेज प्रशासन ने जर्जर हॉस्टल को तोड़कर नया विज्ञान भवन और ऑडिटोरियम बनाने का आग्रह किया था. मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकार करते हुए घोषणा की थी. पिछले साल 12 फरवरी 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को आधिकारिक स्वीकृति मिली, जिसके बाद अब धरातल पर काम शुरू होने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >