राज्यपाल व सीएम ने बाबा आंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाइकोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

संवाददाता,पटना

भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाइकोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, एससी-एसटी कल्याण मंत्री जनक राम, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधायक अरूण मांझी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन एवं देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >