लोहिया को राज्यपाल व सीएम ने दी श्रद्धांजलि

समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता डाॅ राममनोहर लोहिया को उनकी जयंती के अवसर पर रविवार को लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

संवाददाता,पटना

समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता डाॅ राममनोहर लोहिया को उनकी जयंती के अवसर पर रविवार को लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅ एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

शहीद-ए- आजम सरदार भगत सिंह को किया नमन

पटना. राज्यपाल आरिफ मोहम्म्द खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद–ए–आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर रविवार को उन्हें नमन किया.शहीद–ए–आजम के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन कारगिल चौक के पूरब शहीद–ए–आजम भगत सिंह के प्रतिमा स्थल प्रांगण में किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >