बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल पाने में सरकार विफल : भाकपा

भाकपा के 25वां बिहार राज्य सम्मेलन तीसरे दिन बुधवार को सांगठनिक सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव, राजनीतिक समीक्षा प्रतिवेदन, सांगठनिक रिपोर्ट पर चर्चा हुर्ह है .

– एसआइआर वापस लिया जाये, बिहटा हवाई अड्डा का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम करने की मांग संवाददाता, पटना भाकपा के 25वां बिहार राज्य सम्मेलन तीसरे दिन बुधवार को सांगठनिक सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव, राजनीतिक समीक्षा प्रतिवेदन, सांगठनिक रिपोर्ट पर चर्चा हुर्ह है . पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र नाथ ओझा, राष्ट्रीय सचिव गिरीश चंद्र शर्मा व राष्ट्रीय सचिव पल्लव सेन गुप्ता भाग लिया. प्रस्ताव में कहा गया कि बिहार में हत्या व अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि से राज्य में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है. बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभाल पाने में सरकार विफल साबित हो रही है. सरकार बेबस और लाचार है. बढ़ रहे हत्या, अपराध और बदतर हो रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर पार्टी चिंतित है. राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर पारित प्रस्ताव में कहा कि 65.64 लाख मतदाताओं में 22 लाख को मृत और लगभग 25 लाख को दूसरे राज्यों में पलायन बताया गया है. लाखों हटाए गये मतदाताओं के बारे में कहा गया है कि वे अपने पते पर मौजूद नहीं थे. इस प्रकार जो यह कहा जा रहा था कि गरीब , दलित-पिछड़ों तथा बिहार से बाहर रोजी-रोटी के लिए अल्प अवधि के लिए गये मजदूरों का नाम वोटर लिस्ट से काटना ही इस एसआइआर का मकसद है वह सही साबित हो रहा है. यह प्रस्ताव पारित किये गये सम्मेलन में समसामयिक विषय पर प्रस्ताव पारित किये गये है. बिहार में बढ़ रहे हत्या, अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था, गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान, वोट, मतदान में हेराफेरी, महिला आरक्षण, परिसीमन, वित्त रहित शिक्षा नीति, बिहटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम करने, भूमि सर्वे, महिला हिंसा, बाढ़-सूखा का स्थायी निदान आदि पर प्रस्ताव पारित किये गये. सुरेंद्र सौरभ, राजश्री किरण, निवेदिता, सुरेंद्र सिंह मुन्ना, शंभू देवा, रौशन कुमार सिन्हा, शंभू शरण सिंह ने प्रस्ताव पेश किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >