पटना: सहेलियों के साथ तालाब में नहाने गयी सोनाली, गहरे पानी में डूबी, मौत

10 वर्षीय सोनाली कुमारी की करमा पर्व के लिए तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सहेलियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने निकाला, पर बचा न सके।

Patna News : धनरूआ थाना क्षेत्र के चकसीरिया गांव में मंगलवार की सुबह तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची सोनाली कुमारी की मौत हो गयी. मृतका गांव के ही अरुण कुमार की पुत्री थी. वह करमा पर्व को लेकर अपनी कुछ सहेलियों के साथ तालाब में स्नान करने गयी थी. इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गयी.

सहेलियों के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण

सोनाली के तालाब में डूबने के बाद उसके साथ गयी सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को तालाब से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सोनाली के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना मिलने पर धनरूआ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >