गंगा देवी कॉलेज : वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन

गंगा देवी महिला कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया. यह आयोजन 18-24 फरवरी तक आयोजित किया गया.

संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में सात दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन हो गया. यह आयोजन 18-24 फरवरी तक आयोजित किया गया. इस वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के शारीरिक स्वास्थ्य (फिटनेस) को बेहतर बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करना था. समारोह के दौरान कुल 13 विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें इंडोर और आउटडोर दोनों श्रेणियों के खेल शामिल थे. शतरंज, कैरम और बैडमिंटन जैसे इंडोर खेलों में छात्राओं ने अपनी एकाग्रता का परिचय दिया, वहीं दौड़ और अन्य मैदानिक खेलों (आउटडोर) में उनके शारीरिक कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस पूरे आयोजन की सफलता का श्रेय खेल संयोजक मंजरी शुक्ला एवं खेल सह-संयोजक डॉ मनीषा कुमारी को जाता है, जिन्होंने कुशलतापूर्वक सभी स्पर्धाओं का प्रबंधन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभायी और छात्राओं का मनोबल बढ़ाया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण के साथ इस खेल उत्सव का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JUHI SMITA

JUHI SMITA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >