Patna News: एक जनवरी से PMCH में किडनी मरीजों को राहत, फ्री में मिलेंगी डायलिसिस की दवाइयां

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में डायलिसिस कराने आ रहे मरीजों को अब मुफ़्त में दवाइयां मिलेंगी. अस्पताल प्रशासन अपने स्तर से मरीजों को दवाई मुहैया कराएगा.

Patna News: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में डायलिसिस कराने आ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है. अस्पताल प्रशासन की ओर से एक जनवरी से डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाली सभी दवाएं निःशुल्क प्रदान की जायेंगी. अस्पताल प्रशासन मरीज के हित में अपने स्तर पर दवाओं की खरीदारी कर मरीजों को मुहैया कराने जा रहा है. इस संबंध में डॉ आइएस ठाकुर ने बताया कि किडनी के मरीजों को हो रही परेशानी और उनको राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया है. इसको लेकर नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष समेत सभी डॉक्टरों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है.

डायलिसिस के समय खरीदनी पड़ती हैं 1650 रुपये की दवाइयां

डायलिसिस की दवाएं नहीं रहने की वजह से खासकर गरीब मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. जानकारों के अनुसार एक मरीज को 1500 से 1650 रुपये की दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं. जबकि पीए‌मसीएच में रोजाना 30 मरीजों की किडनी का डायलिसिस होता है. ऐसे में 30 मरीज यानि रोजाना 49,500 रुपये की दवाएं खरीदनी पड़ती हैं. इस तरह से हर महीने करीब 900 मरीजों को 14 लाख 85 हजार की दवाएं खरीदनी पड़ती हैं.

इतना ही नहीं, कई ऐसे मरीज होते हैं. जिनको एक महीने में दो से तीन बार किडनी का डायलिसिस कराना पड़ता है. इस तरह से अगर संख्या जोड़ा जाये, तो करीब 20 लाख रुपये से अधिक की दवाएं हो जाती हैं. ऐसे में अब संस्थान प्रशासन की ओर से दवाओं की सप्लाइ होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी.

Also Read: पप्पू यादव के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया कमाल, डेब्यू मैच में खेली 41 रनों की पारी

किन मरीजों को पड़ती है डायलिसिस की जरूरत

पीएमसीएच के नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि डायलिसिस किडनी की गंभीर बीमारी में किया जाने वाला एक उपचार है. इसकी जरूरत उन लोगों को होती है, जिनकी किडनी काम करना बंद कर देती है या फैल हो जाती है. जिन लोगों को किडनी फेलियर की समस्या होती है, उनकी किडनी रक्त को फिल्टर नहीं कर पाती है. रक्त के फिल्टर नहीं पाने से खून में अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों की मात्रा बढ़ने लगती है जिसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं. ऐसे लोगों को डायलिसिस की जरूरत होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >