एक करोड़ से पटना में चार सड़कें बनेंगी

पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने शुक्रवार को राजधानी पटना की चार सड़कों का शिलान्यास किया.

पटना. पथ निर्माण मंत्री और बांकीपुर से भाजपा विधायक नितिन नवीन ने शुक्रवार को राजधानी पटना की चार सड़कों का शिलान्यास किया. इन सड़कों का निर्माण करीब एक करोड़ की लागत से होगा. पत्रकारों से बातचीत में मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना अंतर्गत चार सड़कों में वार्ड संख्या-27 स्थित शिव मंदिर गली से होते हुए ललन शर्मा के मकान तक 24.82 लाख की लागत से नाला और पीसीसी सड़क निर्माण शामिल है. वहीं यदुनन्दन प्रसाद के मकान से सतघरवा तक 17.56 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण, संत पाल स्कूल से अजी स्कूटर तक 13.98 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >