जन्मदिन पर नर्तकी के साथ की छेड़खानी, 22 पर मामला दर्ज

Patna News : आइआइटी अमहरा थाना क्षेत्र के हिरामनपुर गांव में गुरुवार की देर रात जन्मदिन में नर्तकी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, बिहटा

आइआइटी अमहरा थाना क्षेत्र के हिरामनपुर गांव में गुरुवार की देर रात जन्मदिन में नर्तकी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर नर्तकी ने स्थानीय थाना में दो लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात 20 लोगों पर एफआइआर दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के छापेमारी में जुट गयी है. आइआइटी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिरामनपुर गांव में दीपू एवं मुन्ना यादव के यहां जन्मदिन का फंक्शन आयोजित था. जन्मदिन के दौरान मनोरंजन के लिए नर्तकी को बुलाया गया था. नृत्य के दौरान गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नर्तकी के साथ छेड़खानी करना शुरु कर दिया गया. नर्तकी के मना करने के बाद भी असामाजिक तत्वों ने छेड़खानी की. मामले को लेकर नर्तकी ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज करायी है. आइआइटी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि भोजपुर निवासी सह म्यूजिकल ग्रुप के संचालक प्रभा कुमारी ने हिरामनपुर निवासी दीपू यादव एवं मुन्ना यादव को नामजद करते हुए करीब 20 अन्य अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी के मामला दर्ज करवाया है. पुलिस मामले की छानबीन करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >