जालान शॉप में लगी आग

बेली रोड जगदेव पथ के कल्याण भवन में स्थित जालान शॉप में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गयी.

जगदेव पथ में रात 12 बजे की घटना, लाखों के सामान खाक संवाददाता, पटना

बेली रोड जगदेव पथ के कल्याण भवन में स्थित जालान शॉप में सोमवार की देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गयी. इससे दुकान में रखे लाखों के कपड़े और अन्य सामान जल कर खाक हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर एयरपोर्ट, शास्त्रीनगर थाने की पुलिस के साथ ही चार दमकल गाड़ियों पांच मिनट के अंदर में पहुंची और आग पर काबू पा लिया. दुकान के अंदर काफी सामान पानी की बौछार करने से भी बर्बाद हो गया. शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जाता है. पहले दुकान से धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा. चूंकि देर रात घटना हुई थी, इसलिए वहां कोई नहीं था. दुकान जिस भवन में है, वहां अन्य दुकानें भी हैं और सभी बंद हो चुकी थीं. कपड़े की दुकान होने के कारण आग तुरंत ही फैल गयी और सामान धूं-धूं कर जलने लगा. जानकारी मिलने पर जालान शॉप के मालिक के साथ ही अन्य दुकानदार भी पहुंच गये. दमकल की गाड़ियों भी पहुंच गयी. आग को तुरंत ही काबू में कर लिया गया, लेकिन काफी सामान जल गये. हालांकि दमकल के तुरंत पहुंचने से अगल-बगल की दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >