दानापुर में छात्राओं के साथ बाइक सवार युवकों ने बीच सड़क पर की छेड़खानी,गाली-गलौज का विरोध किया तो पीटा

पटना के दानापुर में तीन बाइक सवार युवकों ने दो छात्राओं को बीच सड़क पर रोका और उनसे छेड़खानी की. छात्राओं द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उनकी पिटाई भी की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Girl Students Molested In Danapur : राजधानी पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों द्वारा दो छात्राओं को बीच सड़क पर रोककर मारपीट और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद छात्राओं ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्राओं से घटना की जानकारी ली. इस संबंध में पीड़िता ने शाहपुर थाना में तीन युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं.

लाइब्रेरी से सहेली के साथ घर लौट रही थी छात्रा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली के साथ लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसकी सहेली को जबरन रोकने लगे. सहेली के नहीं रुकने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उसकी सहेली रुक गयी.

अपशब्द का विरोध करने पर करने मारपीट की

छात्रा के अनुसार, बाइक सवार एक युवक ने उसकी सहेली को अपशब्द कहे. विरोध करने पर आरोपी युवक बाइक से उतर गया और सहेली के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा. जब वह अपनी सहेली को बचाने के लिए आगे बढ़ी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार किया.

पुलिस को देखते ही फरार हुए तीनों युवक

घटना के बाद छात्राओं ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं से घटना की जानकारी ली. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार तीनों युवक वहां से फरार हो गये.

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने शाहपुर थाना में तीनों युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : छात्रा व रैपिडो चालक को गोली मारने वाले बदमाश 48 घंटे बाद भी फरार, SDPO बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >