फर्जी लोन कंपनी बनाकर महिला से 2.98 लाख की ठगी, एक आरोपी धराया, दूसरे की तलाश में पुलिस

पटना से एक बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है. फर्जी लोन कंपनी बनाकर महिला से 2.98 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Cyber Fraud : बिहार साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई और पटना साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी लोन कंपनी के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान मनोहर कुमार के रूप में हुई है. उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किया गया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पासबुक, मोबाइल और आदित्य बिरला कैपिटल का फर्जी आइडी कार्ड बरामद किया गया है.

होम क्रेडिट से कराया 2.50 लाख का लोन

जानकारी के अनुसार, पटना साइबर थाने में कांड संख्या 1005/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी. शिकायत के अनुसार आरोपी मनोहर ने पीड़िता को लोन दिलाने के नाम पर अपने विश्वास में लिया. इसके बाद लोन प्रक्रिया के लिए उससे संबंधित दस्तावेज हासिल कर लिये. आरोपी ने होम क्रेडिट के माध्यम से करीब 2.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया.

अपने यूपीआइ नंबर पर ट्रांसफर कराया लोन का पैसा

लोन स्वीकृत होने के बाद आरोपी ने पीड़िता से राशि अपने निजी यूपीआइ नंबर पर ट्रांसफर करने को कहा. इसके बाद आरोपी ने धोखाधड़ी कर लोन की स्वीकृत राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली. कुछ दिनों बाद उसने पीड़िता से करीब 48 हजार रुपये की अतिरिक्त ठगी भी की.

आदित्य बिरला कैपिटल का फर्जी आइडी कार्ड मिला

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने तकनीकी विश्लेषण और कार्रवाई की. इसके आधार पर साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई और पटना साइबर थाना की संयुक्त टीम ने मनोहर कुमार को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और आदित्य बिरला कैपिटल का फर्जी आइडी कार्ड मिला, जिस पर 'आदित्य राज, सेल्स मैनेजर'अंकित था.

आरोपी के साथी आदित्य की तलाश में पुलिस

पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोहर कुमार ने बताया कि वह और उसका साथी आदित्य राज मिलकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Bihar Land Mutation: ऑनलाइन दाखिल-खारिज में कौन आगे और कौन पीछे, इन जिलों में रिजेक्शन रेट सबसे ज्यादा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >