कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज में कैजुअल वेकेंसी से आज होगा नामांकन

पटना वीमेंस कॉलेज में कैजुअल वेकेंसी के लिए 26 जून को नामांकन लिया जायेगा. जिन विषयों में सीटें बची हुई हैं, उन्हें भरने के लिए छात्राओं से आवेदन मांगे गये हैं.

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज में कैजुअल वेकेंसी के लिए 26 जून को नामांकन लिया जायेगा. जिन विषयों में सीटें बची हुई हैं, उन्हें भरने के लिए छात्राओं से आवेदन मांगे गये हैं. कॉलेज में अभी तक लगभग 400 आवेदन मिले हैं, जिनमें कुछ छात्राओं का नामांकन बुधवार को लिया जायेगा. छात्राओं को आवेदन के साथ अपनी मार्क्सशीट के साथ अपने फॉर्म की भी फोटोकॉपी देनी होगी. इसके साथ तीसरे सेमेस्टर में पढ़ने वाली छात्राओं के फीस पेमेंट का लिंक जारी कर दिया गया है. छात्राएं 30 जून तक बिना फाइन के और फाइन के साथ 1-3 जुलाई तक फीस जमा कर सकती हैं. 3 जुलाई रात 12 बजे फीस पेमेंट का लिंक बंद कर दिया जायेगा. छात्राओं को ऑनलाइन मोड में अपनी फीस देनी होगी और इसकी पेमेंट रिसिप्ट का प्रिंट आउट निकाल कर रख लेना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >