संवाददाता,पटना ‘माइ भारत’ पोर्टल से अब युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इस पोर्टल पर देशी-विदेशी कंपनियां निबंधित हैं. वे नौकरी का विज्ञापन इस पोर्टल पर अपलोड करती हैं. सरकारी और निजी क्षेत्र की इन कंपनियों में करीब 30 लाख नियोक्ता हैं. केंद्र की मान्यता प्राप्त एजेंसियां भी युवाओं को नौकरी में मदद करने को तैयार है. केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत यह स्वायत्त पोर्टल तैयार किया गया है. केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डाॅ मनसुख मांडविया एक प्रेस बयान में बताते हैं कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को देखते हुए इससे युवाओं की भागीदारी को बढ़ाया जायेगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को संबोधित करने में यह पोर्टल मददगार होगा और उनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ायेगा. डाॅ मांडविया ने बताया कि 30 लाख नियोक्ता के साथ-साथ पांच सौ से अधिक नौकरी देने वाली भारत सरकार की मान्यता प्राप्त एजेंसी भी युवाओं को नौकरी में मदद करने को तैयार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
