Bihar Teacher Vacancy: बिहार के युवाओं को बड़ा तोहफा! शिक्षा मंत्री ने की 26 हजार शिक्षकों की बहाली की घोषणा

Bihar Teacher Vacancy: शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश में 26 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी. जिससे बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

Bihar Teacher Vacancy: पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर आयोजित राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह शिक्षा जगत के लिए यादगार बन गया. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश में 26 हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और शिक्षक बहाली शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती देगी.

समारोह में प्रदेश के 72 उत्कृष्ट शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया. मंत्री ने कहा कि सम्मानित शिक्षक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं और इनके योगदान से बिहार की शिक्षा प्रणाली लगातार प्रगति कर रही है.

सियासी हलचल भी तेज

जहां एक ओर शिक्षा जगत जश्न मना रहा था, वहीं दूसरी ओर सियासी मोर्चे पर बयानबाजी ने माहौल गरमा दिया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने फेसबुक पर लिखा- “ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार में और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फॉर्मूला बिहार में नहीं चलेगा.”

तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी को घेरा

इधर, बिहार बंद को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने एक्स पर तंज कसा कि बीजेपी बंद को सफल बनाने के लिए रैली की तरह ‘भाड़े के लोग’ बुला लेती तो शायद कुछ असर दिखता. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बंद के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं और छात्रों के साथ बदसलूकी की, एम्बुलेंस रोकी और शहीद परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार किया, लेकिन इसके बावजूद बंद पूरी तरह असफल रहा.

दो तस्वीरें, एक बिहार

एक ओर जहां शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान और नई बहाली की घोषणा ने शिक्षा जगत में उम्मीद जगाई, वहीं दूसरी ओर लालू और तेजस्वी के तीखे हमलों ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया. विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे तो रहेंगे ही, साथ ही सियासी बयानबाजी से भी बिहार की राजनीति और गरमाने वाली है.

Also Read: लालू यादव का पीएम मोदी पर वार, बोले- बिहार में विक्ट्री, गुजरात में फैक्ट्री…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >