Diwali 2024: सवा लाख दीपों से जगमग होगा पटना का इस्कॉन मंदिर, थाईलैंड के फूल बढ़ाएंगे शोभा

Diwali 2024: पटना के इस्कॉन मंदिर में 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. वहीं 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. बता दें कि, मंदिर की सजावट के लिए, कोलकाता और बेंगलुरु से 8 टन फूल मंगाए गए हैं. पूरे मंदिर परिसर में सवा लाख दीप प्रज्वलित किया जाएगा.

Diwali 2024: पटना के इस्कॉन मंदिर में 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. वहीं 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. बता दें कि, मंदिर की सजावट के लिए, कोलकाता और बेंगलुरु से 8 टन फूल मंगाए गए हैं. पूरे मंदिर परिसर में सवा लाख दीप प्रज्वलित किया जाएगा. मंदिर प्रशासन की ओर से दीयों की खरीदारी जरूरतमंद कुम्हारों से की गई है. ताकि उन्हें भी त्योहार में आर्थिक मदद मिल सके. मिली जानकारी के अनुसार, वृंदावन और अयोध्या के तर्ज पर सजावट की जाएगी. जिसमें थाईलैंड के फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा.

2 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा, सूजी से बनेगा पहाड़

मंदिर के प्रवक्ता नंद गोपाल दास ने बताया कि, पटना इस्कॉन मंदिर में भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा. सवा लाख दीप से भगवान की लीला के अनुरूप उस आकृति की सजावट होगी. दिवाली के एक दिन बाद 2 नवंबर को मंदिर परिसर में गोवर्धन पूजा की जाएगी. 4 मन सूजी का इस्तेमाल कर गोवर्धन पहाड़ बनाया जाएगा.

Also Read: गया में होगा Jaya Kishori का सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, तैयारियां शुरू

सुबह से शाम तक मंदीर की परिक्रमा होगी. जितने भी श्रद्धालु मंदिर आएंगे सबको परिक्रमा करने का मौका दिया जाएगा. जो फल वृंदावन में परिक्रमा करने का मिलता है, वही फल की प्राप्ति यहां भी होगी. यहां आने वाले सभी भक्तों को प्रसाद भी दिया जाएगा.

छठ पूजा सामग्री के लिए 3 नवंबर से होगा रजिस्ट्रेशन

नंद गोपाल दास ने बताया कि, इस बार मंदिर प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच छठ पूजन सामग्री का भी वितरण किया जाएगा. इसके लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा. 3 और 5 नवंबर को इसके लिए रजिस्ट्रेशन होगा. रजिस्ट्रेशन के जरिए आने वाले लोगों को मुफ्त में छठ सामग्री भी दी जाएगी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >