दानापुर में पुलिया निर्माण के दौरान गिरी दीवार, बाल-बाल बचे 4 मजदूर, जांच शुरू

Patna News: पटना के दानापुर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही पुलिया की सुरक्षा दीवार शनिवार को अचानक गिर गई. हादसे में एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया, जिसे जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया. तीन अन्य मजदूर बाल-बाल बचे. प्रशासन अब निर्माण की क्वालिटी की जांच कर रहा है.

Patna News: पटना के दानापुर के जमसौत पंचायत में ढिबड़ा-आसोपुर सड़क पर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां बन रही पुलिया की सुरक्षा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. उस समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे. दीवार गिरते ही एक मजदूर उसके नीचे दब गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए दौड़ पड़े.

टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया. जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया गया और काफी कोशिशों के बाद दबे मजदूर को बाहर निकाला गया.

घायल मजदूर को हल्की चोटें आई हैं, जिसे तुरंत इलाज के लिए भेज दिया गया. राहत की बात यह रही कि वहां काम कर रहे तीन अन्य मजदूर समय रहते बच गए. अगर वे दीवार के पास होते, तो हादसा और बड़ा हो सकता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क संपर्क योजना के तहत हो रहा था. पुलिया के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार बनाई जा रही थी, तभी एक तरफ की दीवार अचानक गिर गई. इस घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं.

घटना के बाद कुछ समय के लिए काम रोक दिया गया और मजदूरों में डर का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मामले की जांच की मांग की है. प्रशासन ने भी घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार

बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >