Patna News: अगर जेल नहीं जाना चाहते तो… मुंबई पुलिस का अधिकारी बन कर ली 86 हजार रुपये की ठगी

Patna News: साइबर बदमाशों के झांसे में रोज लोग आ रहे हैं. नया मामला पटना से आया है जहां एक बदमाश ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर 86 हजार की ठगी कर ली.

Patna News: साइबर बदमाशों ने मुंबई पुलिस का अधिकारी बन कर पालीगंज के दरियापुर के रहने वाले राकेश कुमार से 86 हजार रुपये की ठगी कर ली. बदमाशों ने उन्हें फोन किया और अपने आप को मुंबई पुलिस के आर्थिक अनुसंधान विभाग का अधिकारी बताया. साथ ही कहा कि पूजा मात्रे नाम की महिला द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का केस किया गया है. अगर वह जेल नहीं जाना चाहते हैं, तो पैसा देना पड़ेगा. साथ ही सेफ्टी एप इंस्टॉल कराने के बाद खाते से पैसा निकासी कर ली गयी. राकेश कुमार ने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

इंश्योरेंस बंद करने का दिया झांसा और खाते से कर ली निकासी

साइबर बदमाशों ने आशियाना निवासी अशोक कुमार को बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इंश्योरेंस किया गया है. इसे आपको रखना है या बंद करना है. इस पर अशोक कुमार ने बंद करने को कहा, तो उसने कहा कि आपके पास एक ओटीपी जायेगा. उसे बता देंगे. अशोक कुमार ने जैसे ही ओटीपी बताया, वैसे ही उनके खाते से 44,897 रुपये की निकासी हो गयी. इसी प्रकार, परिवहन मुख्यालय में कार्यरत विजय कुमार को उनका क्रेडिट कार्ड एक्सपायर होने का झांसा दिया और एक एप डाउनलोड कराने के बाद ओटीपी पूछ कर खाते से 18,712 रुपये की निकासी कर ली.

पुराने दो रुपये के बदले 1.40 करोड़ देने का दिया झांसा और कर ली ठगी

बदमाशों ने पूर्वी लोहानीपुर की गुड्डी कुमारी को दो रुपये के पुराने नोट के बदले में 1.40 करोड़ रुपये देने का झांसा दिया और एक एप डाउनलोड करा दिया. इसके बाद कुछ-कुछ काम बता कर 86,256 रुपये की ठगी कर ली.

सेक्सटॉर्शन का बनाया शिकार और कर ली 11 हजार रुपये की ठगी

बदमाशों ने बेऊर इलाके के रहने वाले एक युवक को सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया और 11 हजार रुपये की ठगी कर ली. बिजली मीटर अपडेट करने का झांसा देकर बिहटा के दिलीप कुमार से 69 हजार रुपये ठग लिये.हालांकि, पुलिस को सूचित करने पर 20 हजार रुपये होल्ड करा दिये गये.

फर्जी फेसबुक आइडी बना लोगों से मांग रहा पैसा

बहादुरपुर के एक व्यक्ति का फर्जी फेसबुक आइडी बना कर साइबर बदमाश उनके करीबियों से पैसा मांग रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro : पटना के मलाही पकड़ी से होगी मेट्रो की शुरुआत, रास्ते में होंगे 26 स्टेशन, इस दिन दौड़ेगी पहली मेट्रो

Good News: दुर्गा पूजा से पहले बिहार सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, न्यूनतम मजदूरी दर में हुआ इजाफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >