कांग्रेस के पास बिहार को बदलने का ठोस विजन

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. बिहार में सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार बदलने की जरूरत है.

संवाददाता, पटना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है. बिहार में सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार बदलने की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी इस दिशा में काम करेगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में सरकार बदले बिना बिहार की किस्मत नहीं बदल सकती है. खेड़ा ने यह बातें रविवार को पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार एवं मीडिया सह प्रभारी अभय कुमार दूबे भी मौजूद थे. कांग्रेस नेता खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पास बिहार की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस विजन और रोडमैप है. हर वर्ग के लिए हमारे पास विजन है. सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाओं और संसाधनों का अभाव है. कहा कि जाति गणना के संबंध में बिहार दिशा दिखाने में नाकामयाब रहा. यह असफलता बिहार की नहीं, बल्कि इस राज्य सरकार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >