कैंपस : सात दिवसीय कार्यशाला का समापन

अतुल्या आर्ट्स की ओर से चलायी जा रही सात दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया

संवाददाता, पटना अतुल्या आर्ट्स की ओर से चलायी जा रही सात दिवसीय कार्यशाला का शुक्रवार को समापन हो गया. सातों दिनों में बच्चों ने उच्चारण और शब्द चयन से जुड़े गुर सीखे. कार्यशाला के समापन के दिन उर्दू लाइब्रेरी के अध्यक्ष अरशद फिरोज साहब, परवेज आलम, राजेंद्र नरेंद्र, संस्था के अध्यक्ष रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार राज, श्रीपर्णा चक्रवर्ती, इरफान सफदरी, अनावरूल होडा ,अरविंद सिन्हा और बेहद खास शख्सियत अकबर रज़ा जमशेद साहब मौजूद थे. कार्यशाला में भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र दे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >