सभी विकास योजनाओं को तेजी से पूरा कराएं : सीएम

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठकसामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों और प्रशाखाओं का किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ की बैठक सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों और प्रशाखाओं का किया औचक निरीक्षण संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सरकार की संचालित सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से पूरा कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं का क्रियान्वयन तेजी से सुनिश्चित कराएं और समय-सीमा के अंदर सभी काम पूरा कराएं. उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने यह बातें गुरुवार को मुख्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं. इस दौरान मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव मौजूद रहे. इससे पहले उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों और प्रशाखाओं का औचक निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग के विभिन्न कक्षों और प्रशाखाओं के औचक निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग के इ-ऑफिस का जायजा लिया. साथ ही वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करें. कार्यालय में बेहतर माहौल रखें और कार्यों का समय पर निष्पादन करें. साफ-सफाई के साथ-साथ सारी व्यवस्थाओं का बेहतर ढंग से संचालन करें. ये रहे मौजूद : इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >