CM Nitish Pragati Yatra: आज से शुरू हो रही सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, ‘बापू’ की कर्मभूमि में पहला दिन

CM Nitish Pragati Yatra: सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा आज से शुरू हो रही है. आज यात्रा को लेकर सीएम नीतीश पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचेंगे. यहां वह 752 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे.

CM Nitish Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत करेंगे. यात्रा में शामिल होने के लिए सीएम आज सुबह राजधानी पटना से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे. उनके साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी जायेंगे. वहीं पश्चिम चंपारण जिला के प्रभारी मंत्री सहित अन्य जदयू नेता पहले से ही वाल्मीकिनगर में मौजूद रहेंगे. सीएम पहले चरण की इस यात्रा के दौरान पांच जिलों में पहुंचेंगे और लोगों से संवाद के माध्यम से उनके कार्यकाल में हुए कामकाज सहित अन्य मामलों का फीडबैक लेंगे. 

752 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

प्रगति यात्रा के पहले दिन सीएम सबसे पहले बगहा के संतपुर सोहरिया पंचायत के घोटवा टोला आयेंगे. इसके बाद मझौलिया प्रखंड की शिकारपुर पंचायत के धोकराहां गांव पहुचेंगे. यहां भी गांव का भ्रमण कर योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. सीएम यहां जीविका समूह की महिलाओं से भी रुबरु होंगे. जिले की 752 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन और समीक्षा बैठक करेंगे.

27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सीएम नीतीश

पहले दिन की यात्रा पूरी करने के बाद सीएम उसी दिन राजधानी लौट आयेंगे. इसके बाद कल यानी मंगलवार को वह पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे. यहां वे प्रगति यात्रा में शामिल होने के बाद फिर पटना लौट आयेंगे. पहले चरण के तीसरे दिन की यात्रा 26 दिसंबर को शिवहर और सीतामढ़ी, चौथे दिन की यात्रा 27 को मुजफ्फरपुर में और पांचवें दिन की यात्रा 28 को वैशाली में होगी.

बिहार राजनीति से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश विभिन्न योजनाओं से संबंधित क्षेत्र का भी भ्रमण करेंगे. इस दौरान वे जिले के किसी गांव में भी मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और वहां चल रही योजनाओं की जानकारी लेंगे. इसके बाद सीएम की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक होगी. जिलों में समीक्षा के दौरान निर्धारित बिंदुओं पर ही चर्चा होगी.

ALSO READ: Muzaffarpur News: जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 350 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >