CM Nitish Gift: बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात, जेपी पथ का उद्घाटन आज, डेढ़ घंटे का सफर मात्र आधे घंटे में

CM Nitish Gift: राजधानी पटना के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्रदेश की नीतीश सरकार आज बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है. सीएम नीतीश आज जेपी गंगा पथ के फाइनल फेज का उद्घाटन करने वाले हैं. इस सड़क को बनाने में कुल 3831 करोड़ रुपए की लागत आई है. पढ़ें पूरी खबर…

CM Nitish Gift: बिहारवासियों को आज एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. सीएम नीतीश कुमार आज जेपी गंगापथ के चौथे फेज का उद्घाटन करेंगे. इस सड़क को करीब 3831 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है. इसकी लंबाई कुल 20.5 किलोमीटर है. इस सड़क की मदद से दीघा सीधे दीदारगंज से जुड़ जाएगा. दक्षिण बिहार के नवादा, नालंदा जैसे जिलों से पूर्वी और पश्चिमी पटना की तरफ आने वाले लोगों को इस सड़क से काफी राहत मिलने वाली है. दीघा की तरफ से दीदारगंज जाने के लिये पुराने बाइपास से करीब डेढ़ घंटे का वक्त लगता था अब लोग इस सफर को माफ आधे घंटे में तय कर लेंगे. राजधानी पटना के लिए यह सड़क बड़ी सौगात है.

डेढ़ घंटे का सफर मात्र आधे घंटे में

जेपी गंगापथ राजधानी पटना के पूर्वी और पश्चिमी छोर को आपस में जोड़ता है. अटल पथ चौराहे से इस सड़क की शुरुआत होती है. यहां से एलसीटी घाट, गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, एनआईटी, गाय घाट, कंगन घाट, कृष्णा घाट और पटना घाट के पास एप्रोच रोड बनाया गया है, इससे लोग पटना शहर के इन इलाकों में एंट्री ले सकते हैं. जेपी गंगा पथ बनकर तैयार होने से पहले लोगों को अशोक राजपथ होते हुए पटना सिटी की तरफ जाना होता था. इसमें करीब एक घंटे से ऊपर लग जाते थे. अब पटना एम्स से पीएमसीएच की दूरी भी कम हो गई है. करीब 20 मिनट में अब पीएमसीएच से पटना एम्स जाया जा सकता है.

इस दिन रखी गई थी न प्रोजेक्ट की नींव

बता दें, इस परियोजना की नींव लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंति पर, 11 अक्टूबर 2013 को रखी गई थी. उसी दिन से इस सड़क को जेपी गंगा पथ का नाम दिया गया. जेपी गंगा पथ के किनारे गंगा तट को विकसित कर पर्यटक स्थल और पार्क बनाए जा रहे हैं. दीघा से गांधी मैदान के बीच गंगा किनारे पार्कों की योजना भी बनाई गई है. साथ ही गंगा किनारे खेल का मैदान भी बनाया जाएगा.

ALSO READ: महज 4 घंटे में लाल जोड़ा बना ‘कफन’, बिना दहेज के हुई थी शादी, गंगा घाट पर दुल्हन का अंतिम संस्कार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >