श्री अरविंद महिला कॉलेज में छात्राओं को सिखाये गये नागरिक कर्तव्य

श्रीअरविंद महिला कॉलेज में बुधवार को नागरिक कर्तव्य संगोष्ठी – संविधान जानो विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

संवाददाता, पटना श्रीअरविंद महिला कॉलेज में बुधवार को नागरिक कर्तव्य संगोष्ठी – संविधान जानो विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संविधान, उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था. कॉलेज प्राचार्या प्रो साधना ठाकुर ने छात्राओं से कहा कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है. उन्होंने छात्राओं से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शिक्षाविद, संवैधानिक चिंतक निपुण आलम्बायन ने लोकतांत्रिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने रेखांकित किया कि सजग नागरिक ही लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं. वहीं, सेवानिवृत्त सिविल सेवक जेके सिंह ने भी छात्राओं को अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा दी. राजनीति विज्ञान विभाग एवं सशक्त भारत मंच के संयुक्त सहयोग में आयोजित इस कार्यक्रम में क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी. इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और संवैधानिक ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन किया. इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ सपना बरुआ और राजीव शंकर सिन्हा की अहम भूमिका रही. मंच संचालन देवयानी कुमारी ने किया, जबकि कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्टिंग प्रियंशु कुमारी द्वारा की गयी. संजना कुमारी, स्नेहा कुमारी सहित लगभग 200 छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति के बीच खुशी कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JUHI SMITA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >