भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी डीएसपी की पोस्टिंग पर भड़के चिराग, बोले- इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी डीएसपी राजेश शर्मा की पोस्टिंग पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप हों, उसे नई जिम्मेदारी देना गलत है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरोपी डीएसपी राजेश शर्मा की पोस्टिंग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हों, उसे नई जिम्मेदारी देना गलत संदेश देता है. सरकार को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों का कानून और व्यवस्था पर भरोसा बना रहे.

‘आरोप है तो कार्रवाई होनी चाहिए’

चिराग पासवान ने कहा कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जिस डीएसपी पर आरोप लगे हैं, उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले ऐसे अधिकारी को नई पोस्टिंग देना किसी भी तरह उचित नहीं माना जा सकता.

उन्होंने कहा कि उस पर भी कार्रवाई की मांग करूंगा. इसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता कि जिस पर आरोप है, उसे इस तरह से पुरस्कृत किया जाए. व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे.

बिलौटी पहुंचकर परिवार से की मुलाकात

शुक्रवार को चिराग पासवान भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की. उन्होंने घुटनों के बल बैठकर भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी. इस दौरान भरत की मां आशा देवी भावुक हो गईं. चिराग ने उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह से भी उठा चुके हैं मामला

बिलौटी दौरे से एक दिन पहले चिराग पासवान ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर का मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी. साथ ही राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की हत्या का मामला भी गृहमंत्री के सामने रखा था.

एनकाउंटर पर पहले भी जता चुके हैं आपत्ति

चिराग पासवान पहले भी इस एनकाउंटर को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. उनका कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून से ऊपर जाकर गोली मार देना स्वीकार नहीं किया जा सकता. यदि पुलिस की ओर से कोई गलती हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

Also Read: चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि, मां और पिता के आंसू पोंछे, कहा- कुछ अधिकारियों ने हत्या की है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >