सीबीएसइ : मोटू-पतलू जैसे कॉमिक कैरेक्टर बच्चों का ज्ञान बढ़ाने में करेंगे मदद

आसान भाषा में विषयों की समझ बढ़ाने और उन्हें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराने के लिए कॉमिक्स बुक्स का सहारा लिया जायेगा.

संवाददाता, पटना

स्कूली बच्चों को आसान भाषा में विषयों की समझ बढ़ाने और उन्हें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों से अवगत कराने के लिए कॉमिक्स बुक्स का सहारा लिया जायेगा. सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को कार्टून कैरेक्टर मोटू-पतलू देश के विकास में आयकर की भूमिका के बारे में बतायेगा. बच्चों को आयकर के बारे में बुनियादी जानकारी, आयकर से देश का विकास, भुगतान के फायदे आदि के बारे में साक्षर करने की पहल की गयी है. कॉमिक्स के जरिये बच्चों को टैक्स लिट्रेसी (आयकर साक्षरता) का पाठ पढ़ाया जायेगा. इसके लिए जनसंपर्क निदेशालय और आयकर निदेशालय की संयुक्त पहल पर आठ कॉमिक्स बुक के एक सेट का विमोचन किया गया है. ये बुक सीरीज में जारी किये गये हैं. इसमें मोटू और पतलू संवाद के जरिये टैक्स से संबंधित सभी जानकारी देंगे. कॉमिक्स कैरेक्टर के मजेदार संवाद बच्चों को आयकर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें आसान तरीके से बतायेंगे. इसमें आयकर की कहानी, टैक्स परी, पैन कार्ड की कहानी आदि पर कॉमिक्स बुक तैयार किये गये हैं. कॉमिक्स बुक हिंदी, अंग्रेजी समेत पांच भाषाओं में जारी किये गये हैं. सीबीएसइ ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्राचार्य को पत्र जारी कर इस कॉमिक्स को शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों के साथ साझा करने को कहा है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर दिये गये लिंक से कॉमिक्स बुक को डाउनलोड कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >