सीबीएसइ ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप की तिथि बढ़ायी

अब इसके लिए 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.

संवाददाता, पटना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इसके लिए 20 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर थी. इस योजना के तहत वैसी छात्राएं जो अपने माता-पिता की एकमात्र संतान हैं और कक्षा 10 में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर चुकी हैं, उन्हें प्रति माह 500 रुपये की राशि दी जायेगी. यह स्कॉलरशिप अधिकतम दो वर्ष तक के लिए दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >