सीबीएसइ : स्कूलों में आयोजित होगी खास लेख और कवर डिजाइन प्रतियोगिता

स्कूलों और शिक्षकों को प्रतियोगिता के लिए लेख और कवर डिजाइन जमा करने के लिए आमंत्रित किया है.

संवाददाता, पटना

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी इ-मैगजीन को लेकर सभी एफिलिएटेड स्कूलों के प्रमुख को नोटिस जारी किया है. स्कूलों और शिक्षकों को प्रतियोगिता के लिए लेख और कवर डिजाइन जमा करने के लिए आमंत्रित किया है. नोटिस में आवेदन के लिए लिंक भी बोर्ड की ओर से जारी किया गया है. इस प्रतियोगिता में टॉप प्रविष्टियों को इ-पत्रिका में पब्लिश किया जायेगा. इस बार प्रतियोगिता का थीम अधिगम की ओर अग्रसर, आत्मनिर्भर भारत के स्तंभ के रूप में विद्यालय है. जिसे एनइपी 2020 और स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा रूपरेखा के अनुरूप डिजाइन किया गया है. बोर्ड की इ-पत्रिका सेनबोसेक विचारों को साझा करने के साथ ही बोर्ड द्वारा दी गयी नवीनतम पहलुओं से विद्यालय को अवगत कराने के लिए एक प्लेटफॉर्म की तरह काम करता है. इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि कैसे स्कूलों में विद्यार्थी आत्मनिर्भरता की भावना को व्यक्त करते हुए समस्या के समाधान और नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को विकसित करेंगे. इसके अलावा इस प्रतियोगिता के जरिये उद्यमशीलता प्रबंध संबंधित पहलुओं का डॉक्यूमेंटेशन, स्वदेशी बुद्धिमता को फिर से सक्रिय करना, समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षकों की प्रतिभा का सम्मान भी करना है. बोर्ड ने सभी स्कूलों को 20 नवंबर तक प्रविष्टियां भेजने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMBER MD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >