सीबीएसइ : 10वीं की बोर्ड परीक्षा हुई समाप्त, कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलेंगे तीन मौके
सीबीएसइ की 10वीं की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गयी. अंतिम दिन शनिवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गयी.
By AMBER MD | Updated at :
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ की 10वीं की परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गयी. अंतिम दिन शनिवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. डीएवी बीएसइबी स्थित परीक्षा केंद्र से लौटते हुए विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नों का स्तर मध्यम स्तर का था. विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ सवाल एनालिटिकल बेस्ड पर आधारित थे, जिसे हल करने में अधिक समय लगा. परीक्षा की समाप्ति के साथ ही कॉपियों के मूल्यांकन की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा यदि किसी विद्यार्थी को किसी विषय में कंपार्ट लगता है, तो उस विषय में पास करने के लिए अधिकतम तीन अवसर दिये जायेंगे. यदि विद्यार्थी इन तीनों अवसरों में भी संबंधित विषय की परीक्षा में पास नहीं कर पाता है, तो उसे दोबारा उसी कक्षा में पढ़ना होगा. 10वीं के विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा में किसी विषय में अगर कंपार्ट लगता है, तो उन्हें पहला अवसर मई में आयोजित होने वाली दूसरी बोर्ड परीक्षा में मिलेगा. वहीं दूसरा अवसर जुलाई में आयोजित होने वाली परीक्षा में और तीसरा मौका अगले वर्ष की मुख्य परीक्षा में मिलेगा.