Bihar News: महात्मा गांधी सेतु पर यात्रियों से भरी बस में लगी आग, सील किया गया पुल

Bihar News: महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार को चलती बस में आग लग गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया है.

Bihar News: पटना और हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु पर शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. सुबह करीब 11 बजे पुल के पिलर संख्या 14 और 15 के पास यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. ड्राइवर को जैसे ही आग लगने का अहसास हुआ, उसने बस रोक दी और यात्रियों ने खिड़की और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई. ट्रैफिक पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.

आग बुझने के बाद बस

गांधी सेतु सील

इस घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. हाजीपुर और पटना से दमकल की दर्जनों गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए बुलाई गई. फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. घटना के कारण पुल के दोनों लेन को पूरी तरह से सील कर दिया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई. दो घंटे बाद यातयात को धीरे-धीरे बहाल किया गया.

मौके पर पहुंची दमकल

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है. यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया.

Also Read : CM Nitish Pragati Yatra: दरभंगा में वृहद आश्रय गृह और कस्तूरबा विद्यालय का शुभारंभ, जीविका दीदियों से सीधा संवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >