पटना: मनेर में BTech छात्र के घर से मिला 17 जिंदा कारतूस-मैगजीन, 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पटना में मनेर थाना क्षेत्र से एक BTech छात्र को 17 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया है. छात्र के घर से हुई छापेमारी में ये बरामदगी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Patna BTech Student Arrested : पटना. मनेर थाना क्षेत्र के सराय बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक BTech छात्र को 17 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी छात्र के घर पर छापेमारी कर कारतूस और मैगजीन बरामद की, जिसके बाद उसे छितनावां-खगौल रोड स्थित छितनावां मोड़ से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सराय गांव निवासी मदन शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, प्रफुल्ल कुमार बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज से BTech की पढ़ाई कर रहा है. वह फिलहाल छुट्टियों में अपने गांव स्थित घर आया हुआ था. इसी दौरान पुलिस को उसके घर में हथियार और कारतूस छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी की.

छापेमारी में घर से मिले कारतूस-मैगजीन

सूचना को गंभीरता से लेते हुए मनेर पुलिस की टीम ने उसके सराय गांव स्थित घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से 17 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई. पुलिस की कार्रवाई के दौरान घर के सभी पुरुष सदस्य मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस ने प्रफुल्ल कुमार की तलाश शुरू कर दी.

छितनावां मोड़ से पुलिस ने छात्र को पकड़ा

घर से कारतूस और मैगजीन बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस टीम ने छितनावां-खगौल रोड के छितनावां मोड़ से प्रफुल्ल कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र के पास इतनी संख्या में जिंदा कारतूस और मैगजीन कहां से आए. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इन कारतूसों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था और छात्र का किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है.

दोस्तों की संगत में कारतूस घर लाने की बात

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रफुल्ल कुमार दोस्तों की संगत में आकर कारतूस अपने घर लेकर आया था. जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को शाहपुर थाना क्षेत्र में हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार किए गए कुछ युवकों से भी प्रफुल्ल की दोस्ती थी.

पटना: कदमकुआं में इंजीनियर की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला, तीन दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज

इसी कड़ी को देखते हुए पुलिस अब उसके दोस्तों और संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कारतूस उसे किसने उपलब्ध कराए और इस पूरे मामले में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं.

BTech छात्र की गिरफ्तारी से गांव में चर्चा

प्रफुल्ल कुमार की गिरफ्तारी के बाद सराय गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. इंजीनियरिंग जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्र की पढ़ाई कर रहे छात्र के घर से बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस और मैगजीन मिलने से स्थानीय लोग भी हैरान हैं.

पुलिस अब बरामद कारतूस और मैगजीन को लेकर आगे की जांच कर रही है. साथ ही आरोपी छात्र से पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है.

थाना प्रभारी ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

मनेर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 21 वर्षीय प्रफुल्ल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उसके घर से 17 जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है.

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अब यह जांच करेगी कि बरामद कारतूस और मैगजीन आरोपी तक कैसे पहुंचे और इस मामले में उसके साथ किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है या नहीं. फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चा तेज है.

Also Read : पटना: साइंस कॉलेज के हॉस्टल में पानी को लेकर छात्रों में जमकर हुई मारपीट, एक का सिर फटा; 8 हिरासत में



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शोएब खान

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >