पंचायती राज की योजनाओं को स्वीकृत करने में लाएं तेजी: सचिव

पंचायती राज विभाग के सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तर बिहार के 21 जिलों के उपविकास आयुक्तों, जिला पंचायत राज पदाधिकारियों एवं जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी.

संवाददाता,पटना पंचायती राज विभाग के सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को उत्तर बिहार के 21 जिलों के उपविकास आयुक्तों, जिला पंचायत राज पदाधिकारियों एवं जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा, सारण, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल और वैशाली जिलों के अधिकारी शामिल हुए. सचिव ने पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं की तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति में तेजी लाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >