Bridge In Bihar: 75 साल का इंतजार होगा खत्म! देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का इस दिन सीएम नीतीश करेंगे उद्घाटन… किसे मिलेगा फायदा ?

Bridge In Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी महीने बड़ा तोहफा बिहारवासियों को देने वाले हैं. दरअसल, पटना को राघोपुर से जोड़ने वाले कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल जल्द ही आम लोगों के लिए खुल जाएगा. इससे राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा.

Bridge In Bihar: बिहार के लोगों को मुख्यमंत्री एक और तोहफा देने वाले हैं. इसके लिए लोगों को ज्यादा इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इसी महीने यानी कि जून में ही बड़ा गिफ्ट सीएम नीतीश कुमार बिहारवासियों को सौंपेंगे. दरअसल, राजधानी पटना के राघोपुर दियारा से जोड़ने वाले कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल के एक लेन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. जिसके बाद जून महीने की 23 तारीख को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उसका उद्घाटन कर देंगे. जिसके बाद यह पुल आम लोगों के लिए खुल जायेगा. इस पुल के जरिये राघोपुर के लोगों को खास कर सहूलियत मिलने वाली है.

पुल के निर्माण कार्य में कुल लागत

बता दें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस पुल के एक लेन का उद्घाटन करेंगे. खास बात यह है कि, एल एंड टी और देवू जॉइंट वेंचर के द्वारा निर्माण किया जा रहा यह पुल देश का सबसे लंबा केबल ब्रिज है. इसका निर्माण कार्य 16 जनवरी 2017 में शुरू हुआ था. इसमें टोटल 67 पाए हैं. प्रोजेक्ट के पूरा होने में खर्च की बात की जाए तो, इसमें कुल 4988.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. इसमें जमीन अधिग्रहण पर 696.60 करोड़ और पुल निर्माण पर 4291.80 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इधर, अप्रोच रोड के साथ पुल की टोटल लंबाई 22.760 किलोमीटर है. जिसमें मुख्य पुल करीब 9.76 किलोमीटर लंबा है.

इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी खास सहूलियत…

बता दें कि, इस पुल के शुरूआत हो जाने से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी. दरअसल, बरसात के समय उन्हें काफी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है. नाव का सहारा लेना पड़ता है. जिससे आवागमन के दौरान नदी में उफान के वक्त किसी प्रकार की अनहोनी को लेकर खतरा बना रहता है. इससे लोगों को छुटकारा मिलेगा. कई बुनियादी सुविधाएं भी अब यहां विकसित की जा सकेंगी. बता दें कि, इस सिक्स लेन पुल की चौड़ाई करीब 32 मीटर है. जानकारी के मुताबिक, यह पुल पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के सबलपुर से शुरू होता है जो कि वैशाली के चकसिकंदर और गाजीपुर चौक एनएच 103 पर समाप्त होता है.

Also Read: सम्राट चौधरी ने लालू यादव को बताया बिहार का गब्बर सिंह, उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वह जिंदा हैं लोगों को…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >