BPSC Protest: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, री-एग्जाम पर कह दी ये बड़ी बात

BPSC Protest: पटना में री-एग्जाम की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन कर रहे छात्रों पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि आयोग इसपर फैसला करेगा.

BPSC Protest: पटना में री-एग्जाम की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. आंदोलन कर रहे BPSC छात्रों पर नीतीश सरकार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा है कि इसपर फैसला बिहार लोक सेवा आयोग ही लेगा. यहां बता दें कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में CPI (ML) और कांग्रेस के विधायक राजभवन तक मार्च करेंगे.

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर छात्र धरनास्थल पर डटे हुए हैं. जिसके बाद आखिरकार नीतीश सरकार की तरफ से उपमुख्यमंत्री का जवाब आया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ‘बिहार एक स्वतंत्र संस्था है. सरकार ने उसको फ्री हैंड दिया है. वो निर्णय ले. छात्रों के संबंध में छात्रों के हित के लिए कोई भी निर्णय लेने के लिए वो स्वतंत्र है.’

उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

विपक्ष के द्वारा किए जा रहे लगातार हमलों पर भी सम्राट चौधरी ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि मुख्य तौर से दूसरी सरकारें भी सरकार ही चलाती थीं. हमारी स्वतंत्र संस्था ही तय करेगा कि वहां छात्रों का हित क्या है. बता दें कि इससे पहले चिराग पासवान ने एक्स पर कहा था कि छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की है जिसपर सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव से वार्ता की है.

Also Read: किसका नाम ले रहे हो यार…, पप्पू यादव ने इन जानवरों से कर दी प्रशांत किशोर की तुलना

पप्पू यादव ने मुख्य सचिव से की थी मुलाकात

इससे पहले बीपीएससी छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल ने भी पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साथ जाकर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने मीडिया को बताया था कि मुख्य सचिव ने छात्रों की मांगों को सुना है और आश्वासन दिया है कि इसपर संज्ञान लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >