BPSC Exam: 'एक प्रमाण लेकर आइये, दो मिनट में परीक्षा रद्द होगी', डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

BPSC Exam: बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग हजारों अभ्यर्थी कर रहे हैं. इसे लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने छात्रों से वादा किया है.

BPSC Exam: बिहार की राजधानी पटना में बिहार संघ लोक सेवा आयोग (BPSC) की तैयारी करने वाले छात्र अपनी मांगों को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बीपीएससी के चेयरमैन रवि मनुभाई परमार ने सोमवार को कहा कि बापू भवन केंद्र में परीक्षा के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा किया गया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल में हुआ था. इसके बाद इस सेंटर का परीक्षा रद्द किया गया. अब इस सेंटर पर 4 जनवरी को परीक्षा होगी. आयोग के इस ऐलान के बाद छात्र और भड़क गये. छात्रों की मांग है कि सभी 912 केंद्रों की परीक्षा रद्द की जाए. अब इस मुद्दे पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अभ्यर्थियों से कहा है कि अगर आपके पास एक भी प्रमाण है तो लाइये, दो मिनट में परीक्षा रद्द हो जाएगी.

सम्राट चौधरी ने दिया चैलेंज

बीपीएससी की 70वीं परीक्षा पेपर लिक को लेकर जब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मंगलवार को मैं जनता दरबार लगाता हूं. मैं चैलेंज देता हूं जिस आदमी के पास एक भी सबूत है लाइये. दो मिनट में सरकार परीक्षा रद्द करने का निर्णय ले लेगी.” लालू यादव पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राजद सरकार में बीपीएससी के चेयरमैन को गिरफ्तार किया जाता था.

पटना की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अभ्यर्थियों से मिलने धरना स्थल पहुंचे थे तेजस्वी

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शनिवार की रात पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पहुंचे थे. यहां उन्होंने बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को समर्थन देने की घोषणा की. तेजस्वी यादव ने कहा, “हम लोग पूरी तरह से आप लोग के साथ हैं. आप लोग मजबूती के साथ रहिए. आप लोग एक कदम चलेंगे, तो तेजस्वी आपके साथ चार कदम चलने का काम करेगा.”

जदयू बोली- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न करें तेजस्वी यादव

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, “परीक्षा तिथि बढ़ाने और नॉर्मलाइजेशन जैसी बातों से छात्रों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. तेजस्वी यादव कभी वीडियो कॉल करते हैं तो कभी धरना स्थल पर जाकर वापस चले जाते हैं, लेकिन कृपया छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें. सकारात्मक सलाह यही है कि छात्र परीक्षा में गंभीरता से हिस्सा लें, मेहनत करें और सफलता हासिल करें.”

इसे भी पढ़ें : BPSC Exam: तेजस्वी पर छात्र नेता ने लगाए गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >