AEDO पेपर लीक केस में एक्शन, ईओयू की जांच शुरू, अब दूध का दूध पानी का पानी

AEDO Paper Leak: बिहार में एईडीओ परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरकार ने जांच ईओयू को सौंप दी है और एसआईटी का गठन किया गया है. साइबर और एसटीएफ की मदद से पूरे नेटवर्क की जांच हो रही है.

AEDO Paper Leak: बिहार में प्रतियोगी परीक्षा को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है. एईडीओ परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है. सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए इसकी जांच का जिम्मा Economic Offences Unit को सौंप दिया है.

मुंगेर और नालंदा में कार्रवाई

आर्थिक अपराध इकाई ने इस केस को अपने हाथ में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. मुंगेर और नालंदा में दर्ज मामलों को एक साथ जोड़कर कार्रवाई की जा रही है. अब जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल करेगी और यह जानने की कोशिश करेगी कि पेपर लीक के पीछे कौन लोग शामिल हैं.

SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है. इस टीम की जिम्मेदारी एसपी राजेश कुमार को दी गई है. टीम में कई अनुभवी अधिकारी शामिल हैं, जिनमें उपाधीक्षक, निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं. सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

जांच को और मजबूत बनाने के लिए तकनीकी मदद भी ली जा रही है. साइबर टीम और Special Task Force की सहायता ली जाएगी. खास तौर पर ऑनलाइन माध्यम और डिजिटल गतिविधियों की जांच पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पूरे गिरोह तक पहुंचा जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कुछ बड़े नाम भी आ सकते हैं सामने

वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच को तेज और निष्पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं. इस पूरे मामले की निगरानी उच्च स्तर के अधिकारी कर रहे हैं. समय समय पर रिपोर्ट ली जा रही है, ताकि किसी तरह की लापरवाही न हो.

जांच के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि इसमें कुछ प्रभावशाली लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. आने वाले दिनों में गिरफ्तारी भी हो सकती है. फिलहाल पूरे राज्य की नजर इस मामले पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें: विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी, निशांत कुमार को मिली Z केटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार का फैसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >