संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता का समापन शनिवार को बीएन कॉलेज में हुआ. पुरुष वर्ग में बीएन कॉलेज के आदित्य राज प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय व अनुज कुमार दुबे तृतीय स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग में पटना वीमेंस कॉलेज की रुद्रागी अन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. मगध महिला कॉलेज की कृतिका कुमारी प्रसाद द्वितीय और मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ दीप नारायण कुमार एवं बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो राज किशोर प्रसाद ने किया. इस अवसर पर पीटीआइ मो जावेद हुसैन सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
