Bihar Weather: क्या विजयादशमी पर बिहार में होगी बारिश? मौसम विभाग ने कर दिया क्लियर! जानें ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार में आज विजयादशमी के दिन से मानसून की विदाई कुछ इलाके से शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे.

Bihar Weather: बिहार में आज विजयादशमी के दिन से मानसून की विदाई कुछ इलाके से शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में उत्तर-पछुआ हवा चलना शुरू हो गई है. इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. वहीं, रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है.

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि राज्य में निचले से मध्यम स्तर तक पश्चिम दिशा की हवा प्रवेश कर रही है. इसके कारण अब मानसून के वापस लौटने वाले हालात बन रहे हैं. राज्य में मानसून की वापसी 10 से 13 अक्टूबर के बीच में होगी. इसकी आधिकारिक घोषणा मौसम विभाग की ओर से की गई है.

बिहार में इस साल 20 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल बिहार में 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. जबकि, पिछले साल मानसून के सीजन में सामान्य से 23 फीसदी कम बारिश हुई थी. यानी पिछले साल से तुलना की जाए तो इस साल बिहार में अच्छी बारिश हुई है.

Also Read: बिहार में पैक्स चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, इलेक्शन की तारीख घोषित, जानें शेड्यूल

पानी के दबाव के कारण बम नहर का बांध टूटा

इधर, मुजफ्फरपुर के कुढ़नी इलाके में शुक्रवार सुबह बम नहर का बांध टूट गया है. जिससे 2 गांव में पानी घुस गया है. एक हजार लोग इससे प्रभावित हुए हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले से हीं रिसाव हो रहा था. इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. अचानक पानी का दबाव बढ़ा और बांध टूट गया.

वहीं, पूर्वी चंपारण जिले में सिकरहना नदी से कटाव के कारण जटवा जनेरवा गांव में सड़क का एक बड़ा हिस्सा नदी में समा गया. जिसके चलते सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल और बंजरिया के बीच सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है.

बीते 24 घंटे में सबसे गर्म जिला रहा मधेपुरा

बीते 24 घंटे की बात करें तो सिर्फ बांका में 13.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. वहीं, 36.5 डिग्री तापमान के साथ मधुबनी सबसे गर्म जिला रहा है. सबसे कम तापमान रोहतास में 23.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं पटना की बात करें तो 34.2 डिग्री के साथ मौसम सामान्य रहा. मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवा की वजह से बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव है.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >