बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather Update: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि आने वाले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. पूर्वी चंपारण का घोड़ासहन 8.3 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा. बिहार में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

Bihar Weather Update: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा. यह पूर्वानुमान 15 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. विभाग के अनुसार तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ इलाकों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक हल्की वृद्धि हो सकती है.

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने यह भी जानकारी दी है कि राज्य में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खुले स्थानों और खेतों में काम करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है.

बिहार मौसम सेवा केंद्र का पूर्वानुमान

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज न्यूनतम तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे कम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन प्रखंड में रिकॉर्ड किया गया. पश्चिम चंपारण में 8.9 डिग्री और कैमूर में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पटना में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा.

इसके अलावा गया में 10.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 10.1 डिग्री, दरभंगा में 11.1 डिग्री, भागलपुर में 12.6 डिग्री और पूर्णिया में 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. कई जिलों में तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य में मौसम सामान्य बना रहेगा और ठंड में धीरे-धीरे कमी आ सकती है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार में जमीन के 40 लाख कागज गलत, अंचलों में ही होगा समाधान, विधानसभा में बोले डिप्टी सीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >