Bihar Weather: दुर्गा पूजा के बाद भी जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया चौंकाने वाला अलर्ट

Bihar Weather: बिहार को लेकर मौसम विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि अगले 6 दिनों तक यहाँ के जिलों में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

Bihar Weather: बिहार में धूमधाम से दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. बुधवार को शारदीय नवरात्र की महासप्तमी को जिले में स्थापित सभी दुर्गापूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. जगत जननी मां अंबे बिराजमान हुईं, तो दर्शन-पूजन का सिलसिला भी तेज हो गया है. नवरात्र मेले ने भी गति पकड़ ली है. चहुंओर वैदिक मंत्रोच्चार और म्यूजिक सिस्टम पर गूंजते देवी गीतों से पूरा राज्य देवी भक्ति में लीन है. शारदीय नवरात्र की महासप्तमी के दिन बुधवार की शाम को पंडालों में देवी दर्शन और आरती के लिए माता के भक्तों की भीड़ उमड़ी.  इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि दशहरे में या उसके बाद बिहार में बारिश होगी या नहीं. मेला को लेकर बच्चों में जो उत्साह हैं, कहीं उसमें बारिश खलल न डाल दे. बता दें कि पिछले दो-तीन दिन से पटना, गया समेत कई जिलों में जिस तरह से सुबह-सुबह बादलों की आवाजाही हो रही है, उससे इसी तरह के प्रश्न लोगों के मन में उठ रहे हैं. मॉनसून ने इस वर्ष बिहार में उतनी उपस्थिति नहीं दर्ज कराई जितनी उम्मीद जताई जा रही थी. इस वजह से लोगों को लग रहा है कि कहीं दशहरे के मेले में बारिश रंग में भंग न डाल दे.

दुर्गाष्टमी को बिहार का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 6 दिन के वेदर अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट के मुताबिक कल यानी अष्टमी को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक दो स्थानों पर वज्रपात या मेघगर्जन की संभावना है. इसके अलावा सुपौल, अररिया, किशनगंज, पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार औऱ मधेपुरा में बारिश हो सकती है.

दशहरा के बाद कैसा रहेगा बिहार का मौसम

पटना मौसम विज्ञान के मुताबिक 15 अक्टूबर तक सुपौल, अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके बाद मॉनसून की विदाई हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Durga Puja: पटना के 30 दुर्गा पूजा पंडाल होंगे सील! जानें कारण

Bihar Land Survey: पर्चे वाली 70 फीसदी जमीन पर राजद समर्थकों का कब्जा, पूर्व सीएम ने किया हैरान करने वाला दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >