19 से 21 मई तक बिहार के इन जिलों में जारी रहेगा आंधी-तूफान का दौर, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

Bihar Weather Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा अपडेट में बताया कि बिहार में 19 से 21 मई तक मौसम तेजी से बदलने वाला है. कहीं लू चलेगी तो कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा रहेगा. मौसम विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले कुछ दिन में मौसम बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 19 मई को सबसे ज्यादा असर पश्चिमी बिहार के कैमूर, रोहतास और बक्सर में दिखेगा. यहां गर्मी और लू परेशान कर सकती है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, भोजपुर, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण समेत कई जगह मौसम सामान्य रह सकता है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया 20 मई को कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 20 मई को बिहार के कई हिस्सों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. इस दिन तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा बढ़ जाएगा. शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका जिलों में ज्यादा सावधानी की जरूरत है. यहां तेज हवा के साथ मौसम अचानक बिगड़ सकता है. पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद, गया और आसपास के जिलों में भी मौसम खराब रह सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

21 मई को कई जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 21 मई को कई जिलों में राहत मिलने की उम्मीद है. उत्तर बिहार और सीमांचल के कई हिस्सों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में मौसम पहले से बेहतर रह सकता है. पटना, बक्सर, भोजपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में मौसम भी बदल सकता है. यहां हल्की बारिश, तेज हवा या बिजली गिरने की आशंका बनी रह सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार TRE-4 पर शिक्षा मंत्री ने दिया अपडेट, बोले- तैयारी करो, जल्द आएगा शिक्षक भर्ती विज्ञापन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >