Bihar Weather: सर्द पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी, रात का पारा 6 डिग्री पर पहुंचा

Bihar Weather 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन शाम से लेकर सुबह तक लोगों को कनकनी की संभावना है.

Bihar में आज कैसा रहेगा मौसम, देखिए वीडियो

Bihar Weather: सर्द पछुआ हवा से कनकनी बढ़ गयी है. पिछले 48 घंटे से न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर स्थिर है. जिस वजह से सिहरन वाली ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन शाम से लेकर सुबह तक लोगों को कनकनी की संभावना है. पहाड़ों में बर्फबारी का असर बिहार के शहरों में दिखाई दे रहा है. उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से पारा गिर रहा है.

गया में हर दिन बदल रहा मौसम

बिहार के गया में मौसम हर रोज करवटें ले रहा है. पिछले नौ दिसंबर को हुई बारिश के बाद से कुहासा काफी गिर रहा है. इससे नमी बनी है. दिन में धूप में भी गरमी नहीं रह रही है. सर्द पछुआ हवा के बहने से ठंड काफी बढ़ गयी है. सर्दी के इस मौसम का शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन रहा जब न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री व अधिकतम पारा 23.7 डिग्री सेल्सियस हो गया. गुरुवार को न्यूनतम पारा 9.7 डिग्री व अधिकतम पारा 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा था. पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर नीचे चला आया है.

सुबह की आर्द्रता 81 प्रतिशत व शाम की आर्द्रता 65 प्रतिशत रही. सर्द पछुआ हवा के बहने, शाम ढलते ही मैदानी इलाके में घना कोहरा छाने के साथ सर्दी इतनी बढ़ गयी है कि लोग अलाव जलाने लगे हैं. बाजार में भी शाम चार बजते-बजते लोग घरों की ओर जाने लगे. बाजार में चहल-पहल नहीं दिखायी दी. ठंड बचते हुए लोग गर्म कपड़े से तन ढंके दिखे. मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में और गिरावट आयेगी. अभी मौसम कुछ इसी तरह बने रहने की संभावना जतायी गयी है. सर्द हवा के बीच बढ़ी कनकनी व ठंड की वजह से फुटपाथ पर जीवन गुजार रहे लोग काफी परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >