Bihar: वक्फ संशोधन बिल पर राजद विधायकों का भारी हंगामा, एनडीए सरकार पर लगाया आरोप

Bihar: बिहार विधानसभा में राजद विधायकों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ जमकर हंगामा किया. राजद ने आरोप लगाया कि सरकार इस बिल के माध्यम से मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप करना चाहती है.

Bihar: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मुख्य विपक्षी पार्टी राजद सहित महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के विधायकों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ भारी हंगामा किया. राजद के विधायकों ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल केंद्र सरकार वापस ले. नीतीश कुमार इस पर चुप्पी तोड़ें और विधानसभा से इसके खिलाफ में प्रस्ताव पारित करें. राजद के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2024 का हम लोग विरोध कर रहे हैं. महागठबंधन के तमाम साथी सीएम नीतीश कुमार से पूछना चाहते हैं कि क्या वो सिर्फ सेक्युलरिज्म का चादर ओढ़े हैं.

राजद विधायक बोले- सरकार हस्तक्षेप करना चाहती

रणविजय साहू ने कहा, “जिस तरीके से यह बिल संशोधन के लिए लाया गया है उससे एक खास वर्ग का का अपमान हो रहा है. यह ठीक नहीं है. महागठबंधन सरकार में जो सम्मान देने का काम हुआ था आज मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के द्वारा अपमानित किया जा रहा है. उसके लिए हम लोग सरकार को घेरने आए हैं.” इधर, विरोध को लेकर राजद विधायक राकेश रौशन ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल पार्लियामेंट में इंट्रोड्यूस हुआ है. देश के पूरे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कहते हैं वक्फ हमारी मजहबी संस्कृति की परिचायक है.

राकेश रौशन ने कहा, “वक्फ में संशोधन करने का मतलब है मुस्लिम पर्सनल लॉ में सरकार हस्तक्षेप करना चाहती है. इसलिए हम लोग चाहते हैं कि अल्पसंख्यकों की भावना को प्रोटेक्ट करते हुए, वक्फ बिल संशोधन बिल केंद्र सरकार वापस ले. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि हम अल्पसंख्यकों के हित और उनके विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, उनसे भी हम लोगों की मांग है वह अपनी चुप्पी तोड़कर पार्टी का और अपना स्टैंड क्लियर करें.”

इसे भी पढ़ें: Sitamarhi एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप, 29 अफसरों को मिली सजा, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >